Tuesday, 1 September 2020

खण्डवा में 9 मि.मी. एवं हरसूद में 5 मि.मी. हुई वर्षा

 खण्डवा में 9 मि.मी. एवं हरसूद में 5 मि.मी. हुई वर्षा

खण्डवा 1 सितम्बर, 2020 - भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में जिले में कुल 14 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। वर्षा मापक केन्द्र अनुसार खण्डवा में 9 मि.मी. एवं हरसूद में 5 मि.मी. वर्षा दर्ज की है। जबकि पंधाना, पुनासा व खालवा के वर्षा मापक यंत्र में कोई वर्षा दर्ज नहीं की गई। इस तरह जिले में गत चौबीस घंटों में 2.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस वर्ष 1 जून से अब तक खण्डवा में 1315 मि.मी., हरसूद में 665 मि.मी., पंधाना में 719 मि.मी., पुनासा में 775 व खालवा में 611 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 1 जून से 1 सितम्बर 2019 तक खण्डवा में 1605 मि.मी., हरसूद में 538 मि.मी., पंधाना में 721 मि.मी., पुनासा में 579 मि.मी., व खालवा में 871 मि.मी. वर्षा की जा चुकी थी। इस तरह जिले में गत वर्ष 1 सितम्बर तक  862.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी थी। जबकि इस वर्ष अभी तक जिले में 817 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

No comments:

Post a Comment