AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 5 September 2020

ड्यूटी से अनुपस्थित 3 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

 ड्यूटी से अनुपस्थित 3 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी 

खण्डवा 5 सितम्बर, 2020 - कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के घरों के आसपास कन्टेन्मेंट क्षेत्र बनाए गए हैं तथा इन कन्टेन्मेंट क्षेत्रों में विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अधिकारी कर्मचारियों को तैनात किया गया है। निरीक्षण के दौरान कन्टेन्मेंट क्षेत्रों में वनरक्षक श्री सुनील कुमार पटेल, श्री भीमसिंग कलमे एवं अध्यापक श्री तन्मय यादव लॉकडाउन इन्फोर्समेंट टीम की ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए थे, उनके विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किए गए है। अपर जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने बताया कि इन 3 कर्मचारियों से अगले चौबीस घंटे में नोटिस का जवाब चाहा हैं। नोटिस का जवाब संतोषजनक न पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध धारा 144 के उल्लंघन, आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 56 के तहत परिवाद प्रस्तुत करने तथा मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा सकती है। साथ ही अनुपस्थिति के लिए ‘‘कार्य नही तो वेतन नहीं‘‘ के आधार पर वेतन काटने की कार्यवाही भी की जायेगी।

No comments:

Post a Comment