Tuesday, 8 September 2020

मुख्यमंत्री श्री चौहान आगामी 14 सितम्बर को मांधाता क्षेत्र का दौरा करेंगे

 मुख्यमंत्री श्री चौहान आगामी 14 सितम्बर को मांधाता क्षेत्र का दौरा करेंगे

खण्डवा 8 सितम्बर, 2020 - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 14 सितम्बर को खण्डवा जिले के मांधाता विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री जी प्रातः स्टेट हैंगर भोपाल से मांधाता जिला खंडवा के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री जी स्थानीय कार्यक्रम में करीब 7 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन और करीब 10 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद जिला बुरहानपुर के  नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना होंगे।

No comments:

Post a Comment