Monday, 14 September 2020

11 नये कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित किये गये

 11 नये कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित किये गये

खण्डवा 14 सितम्बर, 2020 - कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घर के आसपास के क्षेत्र को कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित करते हुए वहां प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किये जाते है। इसी क्रम में अपर जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने कोरोना संक्रमित मरीज के घर के आसपास के 11 क्षेत्रों को कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित करने संबंधी आदेश जारी किए है। जारी आदेश अनुसार जो 11 नए कन्टेन्मेंट क्षेत्र बनाए गए है, उनमें सेक्टर नम्बर 7 हरसूद, ग्राम सडि़यापानी, ग्राम चिचगोहन, रामगंज वार्ड नम्बर 20, रविन्द्र नगर, शंकर नगर, नाकोड़ा नगर, अवस्थी चौराहा के पास वार्ड नम्बर 4, पुलिस लाइन खण्डवा, मालवीय नगर एवं नर्मदापुरम कॉलोनी का कन्टेन्मेंट क्षेत्र शामिल है। इन कन्टेन्मेंट क्षेत्रों में इन्सीडेंट कमाण्डर के रूप में संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को दायित्व सौंपा गया है। इनके सहयोग के लिए संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस तथा नगरीय निकाय के अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है।

No comments:

Post a Comment