Friday, 14 August 2020

ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी

 ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी

खण्डवा 15 अगस्त, 2020 - कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए विभिन्न अधिकारी कर्मचारियों को कन्टेन्मेंट क्षेत्रों में तैनात किया गया है। इसी क्रम में सहायक प्राध्यापक श्री देवमणी यादव की ड्यूटी होम क्वारेंटीन टीम में लगाई गई थी, जो कि बिना स्वीकृति लिए ड्यूटी से अनुपस्थित रहे तथा बिना अवकाश स्वीकृत कराये अपने गृह नगर चले गए, जिस पर अपर कलेक्टर श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने श्री यादव के विरूद्ध धारा 144 के उल्लंघन, मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम 1966 के प्रावधानों का उल्लंघन तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 56 का उल्लंघन करने संबंधी कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 

No comments:

Post a Comment