जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आज
खण्डवा 13 अगस्त, 2020 - आगामी दिनों में मनाए जाने वाले पर्वो पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से 14 अगस्त को कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की जायेगी। अनुविभागीय अधिकारी खण्डवा श्री संजीव केशव पाण्डेय ने बताया कि यह बैठक अपरान्ह 4 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित होगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों व समिति के सदस्यों को समय पर उपस्थित रहने के लिए कहा है।
No comments:
Post a Comment