उत्कृष्ट विद्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
खण्डवा 15 अगस्त, 2020 - श्री रा.ना. शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय खंडवा मे आज 74 वाँ स्वतन्त्रता दिवस सोशल डिस्टेन्सिंग नियमों का पालन करते हुये केवल स्टाफ सदस्यों की उपस्थिती मे मनाया गया। झंडावंदन प्राचार्य श्री आर. के. सेन द्वारा समस्त स्टाफ की उपस्थिती मे किया गया। प्राचार्य श्री आर. के. सेन ने बताया कि कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुये विद्यार्थियों को स्वतन्त्रता दिवस कार्यक्रम मे संस्था मे बुलाना संभव नहीं था, लेकिन विद्यार्थी उक्त कार्यक्रम से जुड़ सके, इसके लिए संस्था द्वारा स्वतन्त्रता दिवस कार्यक्रम का लाईव प्रसारण गूगल मीट के माध्यम से कराया गया। उक्त लाईव कार्यक्रम को संस्था के अधिकांश विद्यार्थियों, पालकों द्वारा देखा गया व उनके द्वारा घर पर रहकर ही स्वतन्त्रता दिवस कार्यक्रम मे अपनी उपस्थित दी।
इस कार्यक्रम मे श्रीमती सुषमा अत्रे, जे.एल. साँवले, भूपेंद्र चौहान, नितीश लाड़, डॉ भारती पाराशर द्वारा गीतों व भाषणों के माध्यम से संस्था के विद्यार्थियों को लाईव प्रसारण के माध्यम से संबोधित किया। प्राचार्य श्री आर. के सेन ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुये इस कोरोना काल में ऑनलाइन माध्यम से अपनी पढ़ाई जारी रखे व सोशल डिस्टेन्सिंग नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया। साथ ही संस्था के शिक्षकों को कोविड-19 “सहयोग से सुरक्षा अभियान संबधी शपथ भी दिलाई गई। संस्था के विद्यार्थियों द्वारा भी लाईव प्रसारण के माध्यम से शपथ ली। स्वतन्त्रता दिवस का लाईव प्रसारण विद्यार्थियों तक पहुंचाने मे संस्था के शिक्षक श्री राजेंद्र सिंह चौहान व बी.बी. गाठिया का विशेष सहयोग रहा।
No comments:
Post a Comment