AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 14 August 2020

कलेक्टर श्री द्विवेदी ने जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

 कलेक्टर श्री द्विवेदी ने जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया
रथ के माध्यम से ‘‘जल जीवन मिशन‘‘ के बारे में ग्रामीण क्षेत्र में दी जायेगी जानकारी

खण्डवा 15 अगस्त, 2020 - स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को कलेक्ट्रेट कार्यलय परिसर से कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने जल जीवन मिशन का ग्रामीण क्षेत्र में प्रचार प्रसार करने के उद्देश्य से  जनजागरूकता रथ हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोशन कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती नंदा भलावे कुशरे, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री अविनाश दिवाकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

        कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री दिवाकर ने बताया कि यह प्रचार रथ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन, पेयजल सुरक्षा, पेयजल संवर्धन कार्यो के प्रचार प्रसार के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के माध्यम से तैयार कराया गया है। यह रथ आगामी 15 दिवसों में जिले सभी 7 विकासखण्डों के कुल 128 ग्रामो में जाकर जल जीवन मिशन के बारे में ग्रामीणों को जानकारी देगा।  इसके साथ ही ग्रामों में ही फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से पेयजल परीक्षण के सम्बंध मे भी ग्रामीणों को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन अंतर्गत वर्ष 2023 तक प्रतेयक ग्रामीण परिवार को नल के माध्यम से पर्याप्त एवं उचित गुणवत्ता का पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।

No comments:

Post a Comment