AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 17 August 2020

सांसद व विधायक ने ‘‘सहयोग से सुरक्षा अभियान‘‘ संबंधी शपथ दिलाई

 सांसद व विधायक ने ‘‘सहयोग से सुरक्षा अभियान‘‘ संबंधी शपथ दिलाई 


खण्डवा 17 अगस्त, 2020 - कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये आमजन के सहयोग से वृहद् स्तर पर जन-जागरूकता के लिये स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘‘सहयोग से सुरक्षा अभियान‘‘ प्रारंभ हुआ। इस अभियान के तहत कोरोना संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम का कार्य स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य विभागों के सहयोग से किया जा रहा है। इसी क्रम में ओंकारेश्वर में क्षेत्रीय सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों को अभियान संबंधी शपथ दिलाई। इसके अलावा पंधाना विधायक श्री राम दांगोरे ने भी अपने क्षेत्र में अधिकारी, कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों को अभियान संबंधी शपथ दिलाई। इसी तरह का कार्यक्रम स्थानीय मोतीलाल नेहरू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी आयोजित किया गया। उपस्थित शिक्षकों को शपथ दिलाई गई।

         उल्लेखनीय है कि ‘‘सहयोग से सुरक्षा अभियान‘‘ के तहत स्थानीय कलाकारों, स्वयंसेवी संस्थाओं, धार्मिक गुरुओं तथा स्व-सहायता समूहों के सहयोग से प्रत्येक नागरिक को इस अभियान से जोड़कर कोविड से बचाव के लिये व्यवहार-परिवर्तन का प्रयास किया जायेगा। इस अभियान के माध्यम से लोगों को कोरोना संक्रमण के साथ खुद को बचाते हुए जीवन जीने, सुरक्षा उपायों को जीवनशैली का अंग बनाने, परिवर्तित व्यवहारों को स्थायी बनाने, सूचना-तंत्र को सुदृढ़ कर भ्रामक जानकारियों का खंडन कर लोगों तक सही जानकारी पहुँचाने, कोरोना खत्म करने के लिये जन-प्रतिनिधियों, मीडिया और समाज की भागीदारी बढ़ाने का प्रयास किया जायेगा। 

No comments:

Post a Comment