कोरोना संक्रमण की कुल 8 रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई
खण्डवा 15 अगस्त, 2020 - मेडिकल कॉलेज खण्डवा की लेब से प्राप्त रिपोर्ट में खण्डवा जिले की कुल 8 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस तरह खण्डवा जिले की अब तक कुल 754 रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार देर रात्रि में जो पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है, उनमें बांगरदा, सियाराम चौक, अहमदपुर खैगांव, जिला जेल, गांधी नगर, पँजाब कॉलोनी के 1-1 तथा डुल्हार के 2 मरीजों सहित कुल 8 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
No comments:
Post a Comment