Friday, 14 August 2020

शुक्रवार को 5 कोरोना विजेता कोविड वार्ड से डिस्चार्ज हुए

 शुक्रवार को 5 कोरोना विजेता कोविड वार्ड से डिस्चार्ज हुए

खण्डवा 14 अगस्त, 2020 - संक्रमण मुक्त होने पर शुक्रवार को 5 कोरोना विजेता जिला अस्पताल खण्डवा के कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज किये गये। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी. एस. चौहान ने बताया कि जिन कोरोना विजेताओं को डिस्चार्ज किया गया है, उनमें अनूप जैन निवासी घासपुरा, मनन जैन निवासी घासपुरा, विनय जैन निवासी घासपुरा, कपिल पटेल निवासी गुड़ी एवं भगवती बाई निवासी ग्राम चमाटी शामिल है। उन्होंने बताया कि डिस्चार्ज किए गए सभी कोरोना विजेताओं को कुछ दिन होम क्वारेंटीन रहने की सलाह दी गई है। इस दौरान वहां उपस्थित चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टॉफ ने तालियां बजाकर डिस्चार्ज हुए कोरोना विजेताओं की हौंसला अफजाई की। 

No comments:

Post a Comment