Friday, 14 August 2020

गत चौबीस घंटे में जिले में कुल 441 मि.मी. हुई वर्षा

 गत चौबीस घंटे में जिले में कुल 441 मि.मी. हुई वर्षा 
खण्डवा में 144, हरसूद में 103, पंधाना में 52,पुनासा में 47 व खालवा में 95 मि.मी. वर्षा हुई

खण्डवा 14 अगस्त, 2020 - भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में जिले में कुल 441 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। वर्षा मापक केन्द्र अनुसार खण्डवा में 144 मि.मी., हरसूद में 103 मि.मी., पंधाना में 52 मि.मी., पुनासा में 47 मि.मी. व खालवा में 95 मि.मी. वर्षा दर्ज की है। इस तरह जिले में गत चौबीस घंटों में 88.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस वर्ष 1 जून से अब तक खण्डवा में 996 मि.मी., हरसूद में 480 मि.मी., पंधाना में 599 मि.मी., पुनासा में 557 व खालवा में 471 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 1 जून से 14 अगस्त 2019 तक खण्डवा में 1181 मि.मी., हरसूद में 373 मि.मी., पंधाना में 646.8 मि.मी., पुनासा में 424 मि.मी., व खालवा में 624 मि.मी. वर्षा की जा चुकी थी। इस तरह जिले में गत वर्ष 14 अगस्त तक 649.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी थी। जबकि इस वर्ष अभी तक जिले में 620.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

No comments:

Post a Comment