डी.एल.एड. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष-2020 की परीक्षा 1 सितम्बर से
खण्डवा 11 अगस्त, 2020 - माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा सत्र 2019-20 की प्रारंभिक शिक्षा में पत्रोपाधि पाठ्यक्रम डी.एल.एड. के नियमित प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षा 1 से 11 सितम्बर, 2020 के बीच आयोजित की जायेंगी। डी.एल.एड. प्रथम वर्ष की परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तक एवं डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष की परीक्षा दोपहर 2 से 5 बजे तक आयोजित की जायेगी। परीक्षा कार्यक्रम मण्डल की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर भी देखा जा सकता है।
No comments:
Post a Comment