रविवार को कोरोना जांच के लिए कुल 168 लोगों के सेम्पल लिए गए
खण्डवा 16 अगस्त, 2020 - रविवार को कुल 168 नए सेम्पल लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए। एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि जिले में अब तक 15733 लोगों के सेम्पल लिए जा चुके हैं। अब तक कुल 762 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। अब तक कोरोना के कुल 667 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके है। जिले में संक्रमित मरीजों के घरों के आसपास कुल 110 कन्टेन्मेंट क्षेत्र बनाए गए है। खण्डवा जिले में कुल 76 कोरोना एक्टिव मरीज उपचाररत है। जिले का रिकवरी रेट 87.40 है, जबकि प्रदेश स्तर का रिकवरी रेट 74.64 है।
No comments:
Post a Comment