गत चौबीस घंटे में जिले में हुई कुल 112 मि.मी. वर्षा दर्ज
खण्डवा 4 अगस्त, 2020 - भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में जिले में कुल 112 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। वर्षा मापक केन्द्र अनुसार खण्डवा में 18 मि.मी., हरसूद में 9 मि.मी., पंधाना में 10 मि.मी., पुनासा में 72 मि.मी. व खालवा में 3 मि.मी. वर्षा दर्ज की है। इस तरह जिले में गत चौबीस घंटों में 22.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस वर्ष 1 जून से अब तक खण्डवा में 749 मि.मी., हरसूद में 351 मि.मी., पंधाना में 481 मि.मी., पुनासा में 409 व खालवा में 343 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस तरह जिले में अब तक की औसत वर्षा 466.6 मि.मी. हो गई है।
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 1 जून से 4 अगस्त 2019 तक खण्डवा में 862 मि.मी., हरसूद में 322 मि.मी., पंधाना में 458.8 मि.मी., पुनासा में 305 मि.मी., व खालवा में 531 मि.मी. वर्षा की जा चुकी थी। इस तरह जिले में गत वर्ष 4 अगस्त तक 495.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी थी। जबकि इस वर्ष अभी तक जिले में 466.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
No comments:
Post a Comment