Wednesday, 22 July 2020

कोरोना संक्रमण मुक्त होने 11 मरीजों को किया डिस्चार्ज

कोरोना संक्रमण मुक्त होने 11 मरीजों को किया डिस्चार्ज

खण्डवा 22 जुलाई, 2020 - कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर बुधवार को कुल 10 कोरोना विजेताओं को जिला अस्पताल के कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी एस. चौहान ने बताया कि जो कोरोना विजेता डिस्चार्ज किए गए, उनमें मोहित पाटीदार 25 वर्ष निवासी गांधवा, अंतिम कुषवाह 21 वर्ष, वैषाली कुषवाह 17 वर्ष, महेष कुषवाह 50 वर्ष निवासी मोहनपुरा, मंजु बिरले 36 वर्ष निवासी टपालचाल, मुकुल पारासर 31 वर्ष निवासी भवानी माता रोड, अमित अग्रवाल 39 वर्ष, मंजु अग्रवाल 69 वर्ष, सुरेष चन्द 73 वर्ष निवासी टाउन हाल के पीछे खंडवा, सुषीला सोनी 80 वर्ष निवासी हाटकेष्वर वार्ड शामिल है। इसके अलावा मंगलवार रात में एक अन्य कोरोना विजेता इस्माइल खान 62 वर्ष को भी डिस्चार्ज किया गया था। इस दौरान वहां उपस्थित चिकित्सकों तथा स्टॉफ कर्मचारियों द्वारा तालियॉं बजाकर कोरोना विजेताओं को घर के लिए विदा किया। इन डिस्चार्ज मरीजों ने जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं तथा अस्पताल के चिकित्सकों, स्टॉफ नर्स और सफाई कर्मियों की प्रषंसा की।   

No comments:

Post a Comment