किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ दिलायें - कलेक्टर श्री द्विवेदी
खण्डवा 9 जून, 2020 - कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने कृषि व सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जिले के किसानों को फसल बीमा योजना के बारे में बतायें तथा उन्हें फसल बीमा योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक किसान, फसल बीमा योजना का लाभ उठा सकें। उन्होंने कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में लीड बैंक मेनेजर व जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देश दिए कि जिन किसानों ने फसल बीमा का प्रीमियम जमा करा दिया है, सभी की प्रीमियम राशि तत्काल संबंधित बीमा कम्पनी को ट्रांसफर कर दी जायें।
कलेक्टर श्री द्विवेदी ने कहा कि यदि यह पाया जाता है कि किसी किसान ने फसल बीमा का प्रीमियम अंतिम तिथि से पूर्व बैंक में जमा कर दिया था, लेकिन यदि बैंक द्वारा बीमा कम्पनी तक वह राशि निर्धारित समय सीमा में नही पहंुचाई गई और बैंक की इस गलती से किसान फसल बीमा योजना का लाभ लेने से वंचित रहता है तो संबंधित बैंकर्स के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। कलेक्टर श्री द्विवेदी ने लीड बैंक मेनेजर व जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देश दिए कि फसल बीमा का प्रीमियम जमा करने की अंतिम तिथि से पूर्व बीमा कम्पनी के खाते में प्रीमियम की राशि ट्रांसफर कर दें, ताकि किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ मिल सकें। बैठक में उपसंचालक कृषि श्री आर.एस. गुप्ता, लीड बैंक प्रबंधक श्री बी.के. सिन्हा, उपसंचालक उद्यानिकी श्री मुजाल्दा व अधीक्षक भू अभिलेख सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment