Wednesday, 10 June 2020

आवासीय विद्यालय रोशनी में रिक्त सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित

आवासीय विद्यालय रोशनी में रिक्त सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित

खण्डवा 10 जून, 2020 - एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रोशनी में इस शिक्षा सत्र में कक्षा 7वी, 8वी एवं 11वीं में रिक्त सीटों को मेरिट के आधार पर भरा जायेगा। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रोशनी के प्राचार्य ने बताया कि इसके लिए पात्र विद्यार्थी 15 जून सायं 5 बजे तक विद्यालय में आवेदन एवं सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करा सकते है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 9826383675, 9516474021 या 8602253725 पर सम्पर्क कर सकते है। 
  प्राचार्य ने बताया कि कक्षा 7वी में अनुसूचित जनजाति वर्ग की कुल 8 सीट रिक्त है, जिनमें से 4 सीट बालक व 4 सीट बालिका वर्ग की है। जबकि कक्षा 8वी में अनुसूचित जनजाति वर्ग की कुल 13 सीट रिक्त है, जिनमें 6 सीट बालक व 7 सीट बालिका वर्ग की है। इसी तरह कक्षा 11वी के गणित व जीव विज्ञान संकाय में हिन्दी व अंग्रेजी माध्यम में कुल 24 सीटें रिक्त है, जिसमें अनुसूचित जनजाति वर्ग के 14 बालक व 10 बालिका प्रवेश ले सकती है। प्राचार्य ने बताया कि कक्षा 7वीं व कक्षा 8वी के लिए अनुसूचित जनजाति वर्ग के ऐसे विद्यार्थी प्रवेश के लिए पात्र हैं, जिन्होंने कक्षा 6वीं एवं कक्षा 7वीं में 60 प्रतिशत अंकों के साथ सी.बी.एस.ई. से अंग्रेजी माध्यम में उत्तीर्ण की हो। उन्होंने ने बताया कि कक्षा 11वी में प्रवेश के लिए वे विद्यार्थी आवेदन कर सकते है जिन्होंने कक्षा 10वीं सी.बी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा में 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो। 

No comments:

Post a Comment