Tuesday, 9 June 2020

पंधाना क्षेत्र में अस्पतालों के संचालक को गाइड लाइन के पालन हेतु निर्देश जारी

पंधाना क्षेत्र में अस्पतालों के संचालक को गाइड लाइन के पालन हेतु निर्देश जारी

खण्डवा 9 जून, 2020 - अनुविभागीय अधिकारी पंधाना श्री राहुल गुप्ता ने पंधाना क्षेत्र के सभी निजी अस्पतालों व क्लीनिक को आदेशित किया है कि वे गृह मंत्रालय की गाइड लाइन का सख्ती से पालन करते हुये अपने यहां आए मरीजों का उपचार करें एवं नियमों एवं मापदण्डों का पालन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए है कि सभी अस्पतालों में मरीजों की एक रजिस्टर में एन्ट्री की जायें, जिसमें उनके नाम, मोबाइल नम्बर, बीमारी के लक्षण एवं पता दर्ज किए जायें। सर्दी, खांसी एवं बुखार के लक्षणों वाले मरीजों की जानकारी निर्धारित प्रारूप में कन्ट्रोल रूम पंधाना के दूरभाष क्रमांक 07320237153 एवं उपखण्ड चिकित्सा अधिकारी पंधाना को नियमित रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जायें। चिकित्सक अस्पताल या क्लीनिक में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए नियमित रूप से प्रतिदिन सेनेटाइजर का छिड़काव करेंगे तथा साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। अस्पताल एवं क्लीनिक में डॉक्टर , मेडिकल स्टॉफ एवं मरीजों के परिजन सभी अनिवार्य रूप से मास्क पहनना सुनिश्चित करें। अस्पताल एवं क्लीनिक में सोशल डिस्टेसिंग का पालन कड़ाई से किया जाये। उन्होंने बताया कि ये जानकारी ना देने अथवा ऐसे लक्षणों वाले मरीजों की जानकारी छुपाने की स्थिति में संबंधित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही के साथ साथ अस्पताल एवं क्लीनिक के लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी। 

No comments:

Post a Comment