Friday, 12 June 2020

‘‘अब पढ़ाई नहीं रूकेगी‘‘ कार्यक्रम के तहत बच्चों को दे रहे है गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा

‘‘अब पढ़ाई नहीं रूकेगी‘‘ कार्यक्रम के तहत बच्चों को दे रहे है गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा 
केबल टीवी, दूरदर्शन व वॉटसअप गु्रप्स से विद्यार्थी कर रहे हैं पढ़ाई

खण्डवा 12 जून, 2020 - राज्य शिक्षा केन्द्र ने कोविड-19 के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उनके घर बैठे ही उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘‘अब पढ़ाई नहीं रूकेगी‘‘ कार्यक्रम प्रारंभ किया है। जिला परियोजना समन्वयक श्री संजीव मण्डलोई ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत वॉटसअप गु्रप्स के माध्यम से बच्चों को उनकी कक्षा की शिक्षण सामग्री भेजी जा रही है, ताकि घर पर ही वे अध्ययन कर सकें। 
    राज्य शिक्षा केन्द्र ने निर्देश जारी किए है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में उपलब्ध एलईडी टीवी के माध्यम से प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों को शिक्षित कराने के निर्देश पंचायत सचिवों को दिए गए है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के प्रावधानों का पालन भी पंचायतों को कराना होगा। इसके साथ ही रेडियो व दूरदर्शन के माध्यम से भी बच्चों को शिक्षित किया जा रहा है। उचित मूल्य की दुकानों पर तथा पंचायत भवनों पर ‘‘अब पढ़ाई नहीं रूकेगी‘‘ कार्यक्रम से संबंधित सूचना देने वाले पोस्टर्स व फ्लेक्स लगवाने के निर्देश राज्य शासन द्वारा दिए गए है। 

No comments:

Post a Comment