Monday, 8 June 2020

एन.सी.सी. के विद्यार्थी कोरोना वायरस की रोकथाम व बचाव की देगें जानकारी

एन.सी.सी. के विद्यार्थी कोरोना वायरस की रोकथाम व बचाव की देगें जानकारी 

खण्डवा 8 जून, 2020 - एस.एन. कॉलेज के लेफ्टीनेट डॉ. एस.एस. डाबर ने बताया कि एन.सी.सी. के छात्र शहर के विभिन्न चौराहे पर यातायात पुलिस के सहयोग के साथ-साथ शहरवासियों को समझाईष देगें। उन्होंने बताया कि एन.सी.सी. विद्यार्थी नागरिकों को कोरोना वायरस से बचने के लिए सोषल डिसटेंसिंग का पालन करना, अपने हाथो को साबुन व पानी से धोना, मुहँ पर मास्क लगाना, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचे, अनावष्यक यात्रा न करें की समझाइश देगें। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के मुख्य लक्षण सर्दी-जुकाम, लगातार खांसी, तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरन्त नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र पर सम्पर्क करें। साथ ही एन.सी.सी. विद्यार्थी पेम्पलेट देकर भी नागरिकों को जानकारी प्रदान करेंगे। इस दौरान एस.एन. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेष जैन, मीडिया अधिकारी व्ही.एस. मण्डलोई उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment