Friday, 5 June 2020

कन्टेन्मेंट क्षेत्र के केन्द्र के स्थान पर,अब अरविंद कुमार नितिन कुमार स्कूल में होगी परीक्षाएं

कन्टेन्मेंट क्षेत्र के केन्द्र के स्थान पर,अब अरविंद कुमार नितिन कुमार स्कूल में होगी परीक्षाएं 

खण्डवा 5 जून, 2020 - हायर सेकंडरी की शेष परीक्षाएँ 9 जून से दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट प्रातः 9 से 12 बजे तक व दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2 से 5 बजे तक परीक्षाएं आयोजित की जायेगी। समन्वयक संस्था के प्राचार्य श्री आर.के. सेन ने बताया कि खण्डवा शहर में स्थित सेंट थॉमस उ.मा.वि. लोहारी नाका केंद्र क्रमांक 562004 अब कंटेन्मेंट जोन में होने के कारण उसके स्थान पर श्री अरविंद कुमार नितिन कुमार विद्यालय सिविल लाईन खंडवा को नया परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस परीक्षा केंद्र पर शासकीय कन्या उ.मा.वि. सूरजकुंड खंडवा , फिशर बॉयज स्कूल खंडवा एवं श्री गुरुनानक उ.मा.वि. खंडवा के नियमित परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। अतः इस संस्थाओं के सभी परीक्षार्थियों को अपनी परीक्षा की निर्धारित तिथि व समय पर श्री अरविंद कुमार नितिन कुमार विद्यालय सिविल लाईन खंडवा मे परीक्षा देने हेतु उपस्थित होना होगा।

No comments:

Post a Comment