Thursday, 4 June 2020

मलेरिया से बचाव के उपाय करें, बुखार आने पर अस्पताल में खून की जांच करायें

मलेरिया से बचाव के उपाय करें, बुखार आने पर अस्पताल में खून की जांच करायें

खण्डवा 4 जून, 2020 - मलेरिया के लक्षण  है तेज बुखार, सिर दर्द, उल्टी, जोडो एवं मासंपेशियों में दर्द, मलेरिया हो सकता है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. मनीषा जुनेजा ने नागरिकों से अपील की है कि बुखार होने पर खून की जांच सरकारी अस्पताल जाकर अवश्य करायें, मलेरिया पाये जाने पर सरकारी अस्पताल में निःशुल्क इलाज उपलब्ध है। मलेरिया से बचाव के लिए छत एवं घर के आस-पास पानी जमा न होने दें। उन्होंने सलाह दी है कि सप्ताह में एक बार पानी के बर्तन, टंकियो, कूलरों आदि को साफ करें। दिन के समय पूरी आस्तीन के कपड़े पहने। लार्वा और मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए छत, कूलर, गमले, बर्तन, टंकियो में और घर के आस-पास पानी जमा न होने दें। बुखार आने पर तुरंत खून की जांच कराये। जांच में मलेरिया पाये जाने पर पूरा इलाज लें। मलेरिया की जांच एवं उपचार की सुविधा सभी सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क उपलब्ध है।  

No comments:

Post a Comment