Saturday, 6 June 2020

हायर सेकेण्डरी परीक्षा के प्रवेश पत्र सील व हस्ताक्षर के बिना भी मान्य होंगे

हायर सेकेण्डरी परीक्षा के प्रवेश पत्र सील व हस्ताक्षर के बिना भी मान्य होंगे

खण्डवा 6 जून, 2020 - हायर सेकेण्डरी परीक्षा वर्ष 2020 की स्थगित हायर सेकेण्डरी परीक्षा के शेष विषयों की परीक्षा 9 जून से आयोजित की जा रही है। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी परीक्षार्थियों के संशोधन तिथि एवं जिला परिवर्तन एवं केन्द्र परिवर्तन से संबंधित प्रवेश पत्र मण्डल द्वारा ऑनलाइन उपलब्ध कराये गये है। संबंधित संस्था या छात्र एम.पी. ऑनलाइन पार्टल एवं मोबाइल एप के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है। ऑनलाइन उपलब्ध कराये गये प्रवेश पत्रों में संस्था प्राचार्य के हस्ताक्षर एवं पदमुद्रा का प्रावधान है। मण्डल द्वारा छात्र हित में निर्णय लिया गया है कि यदि कोई छात्र जिला परिवर्तन के कारण या किसी अन्य कारण से प्रवेश पत्र पर प्राचार्य के हस्ताक्षर कराने में असमर्थ है तो संबंधित छात्र को संबंधित संस्था के प्राचार्य के हस्ताक्षर एवं पदमुद्रा अंकित कराने हेतु बाध्य न किया जाये तथा ऐसे छात्रों को परीक्षा में सम्मिलित कराया जाये। यह भी सुनिश्तिच किया जाये कि कोई भी परीक्षार्थी उक्त कारण से परीक्षा से वंचित न हो। 

No comments:

Post a Comment