हायर सेकेण्डरी की परीक्षा सम्पन्न
खण्डवा 16 जून, 2020 - माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वर्ष 2020 की हायर सेकंडरी परीक्षा अंतर्गत मंगलवार को प्रातःकालीन पारी मे अर्थशास्त्र व दोपहर की पारी मे कृषि संकाय के फसल उत्पादन विषय की परीक्षा सम्पन्न हुई। जिले की समन्वयक संस्था शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री आर.के. सेन ने बताया कि मंगलवार को सम्पन्न हुई अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा मे जिले के 58 परीक्षा केन्द्रों पर कुल 13258 परीक्षार्थी दर्ज थे, उनमे से 3148 परीक्षार्थी उपस्थित व 110 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार फसल उत्पादन विषय की परीक्षा मे जिले के 36 परीक्षा केन्द्रों पर कुल 2071 परीक्षार्थी दर्ज थे, उनमे से 2006 परीक्षार्थी उपस्थित व 65 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। श्री सेन ने बताया कि इन प्रश्न पत्रों के साथ आज हायर सेकंडरी परीक्षा वर्ष 2020 सम्पन्न हुई।
No comments:
Post a Comment