Tuesday, 9 June 2020

पुलिस और होमगार्ड के जवानों को मिलेंगे कर्मवीर योद्धा पदक

पुलिस और होमगार्ड के जवानों को मिलेंगे कर्मवीर योद्धा पदक 

खण्डवा 9 जून, 2020 - कोविड-19 की लड़ाई में सराहनीय सेवा देने वाले पुलिस और होमगार्ड के समस्त अधिकारी, कर्मचारियों को कर्मवीर योद्धा पदक से सम्मानित किया जायेगा। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि प्रदेश के समस्त साहसी पुलिस एवं नगर सेवा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कोविड-19 महामारी के नियंत्रण में सराहनीय सेवा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि कर्मवीर योद्धा पदक के लिये शासन ने प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है। विश्वास है कि इससे कोविड-19 महामारी के योद्धा पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और वे इसी प्रकार निष्ठापूर्वक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहेंगे।

No comments:

Post a Comment