Wednesday, 10 June 2020

खण्डवा शहर के 7 कन्टेन्मेंट क्षेत्र डिनोटिफाई किए गए

खण्डवा शहर के 7 कन्टेन्मेंट क्षेत्र डिनोटिफाई किए गए

खण्डवा 10 जून, 2020 - कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घरों के आसपास के क्षेत्रों को कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित कर वहां संक्रमण रोकने के उद्देश्य से आवागमन व अन्य गतिविधियों पर प्रतिबंधित लगाये जाते है। अपर जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने बताया कि खण्डवा शहर के 7 कन्टेन्मेंट क्षेत्रों चिडिया मैदान, जवाहरगंज, शिव मंदिर के पास चिडि़या मैदान, बजरंग चौक स्थित प्रजापति गली, सुमेर नगर, गणेश तलाई, दीनदयालपुरम व ज्योति नगर को डिनोटिफाई करने के आदेश बुधवार को जारी कर दिए गए है। 

No comments:

Post a Comment