Friday, 5 June 2020

कोरोना जांच संबंधी कुल 6 पॉजिटिव व 100 निगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई

कोरोना जांच संबंधी कुल 6 पॉजिटिव व 100 निगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई
कुल 125 नए सेम्पल लिए गए, 2 मरीज हुए डिस्चार्ज 

खण्डवा 5 जून, 2020 - मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि शुक्रवार को प्राप्त कोरोना जांच रिपोर्ट में 6 पॉजिटिव नए मरीज सामने आए हैं, ये मरीज ग्राम खैगांवड़ा व पंधाना तथा खण्डवा नगर की रमा कॉलोनी व गांधी नगर के हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कुल 100 रिपोर्ट निगेटिव आईं है तथा कुल 125 संदिग्ध मरीजों के नए सेम्पल लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला को भेजे गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत चौबीस घंटे में 2 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने पर उन्हें कोविड वार्ड से डिस्चार्ज किया गया है। 

No comments:

Post a Comment