Sunday, 14 June 2020

रविवार को 2 कोरोना विजेता अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर गए

रविवार को 2 कोरोना विजेता अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर गए

खण्डवा 14 जून, 2020 - कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होने पर रविवार को स्वप्निल सोनी निवासी लवकुश नगर एवं नितिन शिन्दे निवासी सिंघाड़ तलाई को जिला चिकित्सालय खण्डवा के कोरोना वार्ड से डिस्चार्ज किया गया। इस दौरान उपस्थित डॉक्टर्स व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने तालियां बजाकर इन कोरोना विजेताओं का उत्साहवर्धन कर उन्हें अस्पताल से उनके घर के लिए विदा किया गया। इन कोरोना विजेताओं ने जिला चिकित्सालय के चिकित्सक, स्टॉफ नर्स और सफाई कर्मी तथा यहां की गई व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। 

No comments:

Post a Comment