गुरूवार को कोरोना जांच संबंधी कुल 2 पॉजिटिव व 213 रिपोर्ट निगेटिव आईं
खण्डवा 11 जून, 2020 - एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि गुरुवार को कुल 215 कोरोना संबंधी जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें से 2 रिपोर्ट पॉजिटिव तथा 213 रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि जो 2 नए पॉजिटिव मरीज इस जांच रिपोर्ट में सामने आए है उनमें से एक पदम नगर व एक रामनगर क्षेत्र का निवासी है। उन्होंने बताया कि गुरूवार को कुल 140 रिपोर्ट खण्डवा मेडिकल कॉलेज की प्रयोगशाला से तथा 75 रिपोर्ट भोपाल की प्रयोगशाला से प्राप्त हुई है, जिसमें से कुल 213 निगेटिव व 2 पॉजिटिव रिपोर्ट है।
No comments:
Post a Comment