Saturday, 13 June 2020

शनिवार को कोरोना जांच संबंधी कुल 100 रिपोर्ट निगेटिव आईं

शनिवार को कोरोना जांच संबंधी कुल 100 रिपोर्ट निगेटिव आईं

खण्डवा 13 जून, 2020 - एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि शनिवार को 64 संदिग्ध मरीजों के सेम्पल लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 4204 संदिग्ध मरीजों के सेम्पल लिए जा चुके है, जिसमें से 3655 निगेटिव तथा 268 पॉजिटिव सेम्पल जांच में प्राप्त हुए है। शनिवार को कुल 100 कोरोना संबंधी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है, जिसमें से 97 सिंधी कॉलोनी क्षेत्र की है। कुल 123 सेम्पल विभिन्न कारणों से इन्वेलिड घोषित किए गए है। शनिवार को डिस्चार्ज 5 मरीजों सहित कुल 239 कोरोना मरीज संक्रमण मुक्त होकर कोरोना वार्ड से डिस्चार्ज किए जा चुके है।

No comments:

Post a Comment