Wednesday, 20 May 2020

टिड्डी दल की रोकथाम हेतु जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित

टिड्डी दल की रोकथाम हेतु जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित

खण्डवा 20 मई, 2020 - जिले में टिड्डी दल के प्रकोप से बचाव के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।  उप संचालक कृषि श्री आर.एस. गुप्ता ने बताया कि जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास कार्यालय में स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष क्रमांक 0733-2223234 है। उन्होंने बताया कि यह नियंत्रण कक्ष टिड्डी दल के संभावित प्रकोप के समय 24 घण्टे अनवरत रूप से संचालित होगा। इस नियंत्रण कक्ष के नोडल अधिकारी सहायक संचालक कृषि श्री सुरसिंह मोरे रहेंगे। जबकि वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री आर.के. भदौरिया, भू.स. सर्व अधिकारी श्री जितेन्द्र भास्कले, श्री विजय रावत एवं श्री एस.एन. शर्मा सदस्य के रूप में रहेंगे। जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष प्रभावित क्षेत्र के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर उपसंचालक कृषि श्री गुप्ता को देंगे। 
उप संचालक कृषि श्री गुप्ता ने बताया कि जिले में टिड्डी दल की निगरानी एवं रोकथाम के लिए जिला स्तरीय उड़नदस्ते का भी गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि उड़नदस्ते दल में सहायक संचालक कृषि श्री सुरसिंह मोरे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उड़नदस्ते दल में कृषि वैज्ञानिक, अनुविभागीय कृषि अधिकारी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। यह दल जिला स्तरीय उड़नदस्ता जिले में टिड्डी दल की सूचना प्राप्त होने पर प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण कर रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु आवश्यक कार्यवाही करेंगे तथा की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन उपसंचालक कृषि श्री गुप्ता को समयावधि में प्रस्तुत करेंगे। 

No comments:

Post a Comment