Wednesday, 20 May 2020

हस्तशिल्पियों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु सर्वे कार्य प्रारंभ किया जायेगा

हस्तशिल्पियों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु सर्वे कार्य प्रारंभ किया जायेगा

खण्डवा 20 मई, 2020 - प्रदेश में शहरी एवं ग्रामीण स्तर पर निवासरत हस्तशिल्पियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भारत सरकार की स्फूर्ति योजना में लाभान्वित किए जाने को दृष्टिगत रखते हुए एवं हस्तशिल्पियों के लिए आसान ऋण और विपणन की बेहतर नीति बनाये जाने के लिए आयुक्त हाथकरघा एवं हस्तशिल्प मध्यप्रदेश भोपाल श्री राजीव शर्मा के मार्गदर्शन में हस्तशिल्पियों का वर्ष 2020-2021 का सर्वे कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि हस्तशिल्पी अपने से संबंधित संक्षिप्त जानकारी मोबाइल नम्बर 9479432079 पर दर्ज करा सकते है। इस सर्वे में आवश्यक जानकारी एवं प्रारूप के लिए जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत कार्यालय के नोटिस बोर्ड का अवलोकन कर सकते है। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि इसमें निम्न प्रकार के 19 हस्तशिल्पी यथा कपड़े पर कशीदाकार, चूड़ी और कृत्रिम मोती कार्य, बांसशिल्प, कंबल एवं कारपेट, माटीशिल्प, शंख के कार्य, जूट कार्य, हाथ से कपड़ा छपाई, स्वर्ण एवं रजत शिल्प, धातुशिल्प, पत्थरशिल्प लकड़ी के कार्य, पेपरमेशी, सुपारी शिल्प, रेशे से बेग एवं चटाई, सेरेमिक कार्य, खजूर पत्तों का शिल्प जनजाति चित्रकला एवं चर्मशिल्प शामिल है।

No comments:

Post a Comment