Tuesday, 12 May 2020

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर विधायक श्री वर्मा ने नर्सो का किया सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर विधायक श्री वर्मा ने नर्सो का किया सम्मान

खण्डवा 12 मई, 2020 - जिला अस्पताल के कान्फ्रेंस हाल में जिला अस्तपाल में कार्यरत नर्सो का हौंसला अफजाई करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा ने स्टॉफ नर्सो का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत व सम्मान किया। उन्होंने बताया कि कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए डॉक्टर्स, नर्सेस, पेरामेडिकल स्टॉफ द्वारा जो कार्य किया जा रहा है, वह प्रशंसनीय है। इस दौरान सिविल डॉ. ओ.पी. जुगतावत, आरएमओ डॉ. शक्ति सिंह राठौर, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री हरिश कोटवाले, डॉ. जी.एस. छाबड़ा, सहायक प्राध्यापक मेडिकल कॉलेज डॉ. सुनिल बिजोरिया, डॉ. अनिरूद्ध कौशल भी उपस्थित थे। 

No comments:

Post a Comment