Sunday, 10 May 2020

कोरोना विजेता श्रीमती दिव्या ने कोविड केयर सेंटर की व्यवस्थाओं की सराहना की

कोरोना विजेता श्रीमती दिव्या ने कोविड केयर सेंटर की व्यवस्थाओं की सराहना की
आज कुल 163 रिपोर्ट निगेटिव आईं

खण्डवा 10 मई, 2020 - कोरोना वायरस से कुछ दिन पूर्व संक्रमित हुई श्रीमती दिव्या महेश्वरी की लगातार 2 रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद रविवार को उन्हें कोविड केयर सेंटर से छुट्टी दे दी गई। इस अवसर पर एपिडियोमोलॉजिस्ट डॉ. योगेष शर्मा व मेडिकल कॉलेज की प्राध्यापक डॉ. प्रमिला वर्मा ने ताली बजाकर उसका अभिनंदन किया। एपिडियोमोलॉजिस्ट डॉ. शर्मा ने बताया कि अब तक 34 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर लौटे। उन्होंने बताया कि रविवार को कुल 163 रिपोर्ट निगेटिव आईं है। अभी तक जिले में कुल 848 रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि रविवार को कुल 160 सेम्पल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। इस दौरान श्रीमती दिव्या महेश्वरी ने कोविड केयर सेंटर के चिकित्सक व व्यवस्थाओं के बारे में सराहना की।

No comments:

Post a Comment