Sunday, 10 May 2020

मदर्स डे के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा हितग्राहियांे से लाईव चर्चा

मदर्स डे के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा हितग्राहियांे से लाईव चर्चा

खण्डवा 10 मई, 2020 - मदर्स डे के अवसर पर रविवार को मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेष की महिला षक्ति को वीडियो एप्प के माध्यम से लाईव चर्चा की गई। इस लाइव चर्चा के लिए प्रदेष के खण्डवा जिला सहित कुल 10 जिलों का चयन किया गया। जिला खण्डवा से लाड़ली लक्ष्मी योजनांतर्गत लाभांवित हितग्राही बालिका की माता श्रीमती पूजा पति पंकज वर्मा निवासी दादाजी वार्ड, खण्डवा भी वीडियो एप्प के माध्यम से लाईव चर्चा में षामिल हुई। लाईव चर्चा में मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा श्रीमती पूजा वर्मा से चर्चा की गई तथा इनकी बालिका कु. भूमिका वर्मा जो कि मात्र 2 माह की है, का आवेदन लाड़ली लक्ष्मी योजनांतर्गत स्वीकृत करते हुए राषि रू. 1,18,000 का ई-प्रमाण पत्र भी जारी किया गया। साथ ही हितग्राही बालिका की उज्जवल भविष्य की कामना की। 

No comments:

Post a Comment