Tuesday, 19 May 2020

कन्टेन्मेंट क्षेत्रों का विस्तार किया गया

कन्टेन्मेंट क्षेत्रों का विस्तार किया गया 

खण्डवा 19 मई, 2020 - अपर जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने बताया कि गत 29 अप्रैल द्वारा जारी आदेश में बनाए गए कन्टेन्मेंट एरिया को विस्तारित करते हुए इसके दायरे में चंपा नगर से आगे बढ़ते हुये रेल्वे लाइन से नाले के बीच स्थित कॉलोनी, आगे बढ़ते हुये नाले की पुलिया विजेता चौक से तीन पुलिया को जोड़ने वाली उत्तर की तरफ समस्त मकानों को सम्मिलित करते हुये विस्तारित किया गया है। इसके अलावा गत 5 मई को जारी आदेश में बनाये गए कन्टेन्मेंट एरिया को विस्तारित करते हुए इसके दायरे में टैगोर कॉलोनी को सम्मिलित करते हुये विस्तारित किया गया है। इसी तरह 12 मई द्वारा जारी आदेश में बनाये गये कन्टेंन्मेंट एरिया क्रमांक 1 को विस्तारित करते हुये इसके दायरे में बजरंग चौक, घटाघर, जुम्मन टेलर की गली, मच्छी बाजार चौराहा होते हुए बजरंग चौक तक तथा क्रमांक 3 को विस्तारित करते हुये इसके दायरे में रेल्वे लाइन से लगे हुए लौहारी नाका के क्षेत्र में नगर निगम के नाका भवन से प्रारम्भ होकर दरबार की चक्की के पास तक की गली के क्षेत्र को सम्मिलित करते हुये विस्तारित किया गया है। 

No comments:

Post a Comment