कोरोना योद्धा
सुबह पिता का अंतिम संस्कार किया और शाम को ड्यूटी की
खण्डवा 8 मई, 2020 - कोरोना महामारी रोकथाम के लिए कानून व्यवस्था की ड्यूटी में मूंदी पुलिस थाने के उपनिरीक्षक श्री भीमसिंह मण्डलोई को खण्डवा शहर के खानशाहवली कंटेन्मेंट क्षेत्र में तैनात किया गया है। गुरूवार को श्री भीमसिंह को जब सुबह परिवारजनों से यह खबर मिली कि उनके पिता का स्वर्गवास हो गया है, तो वह बहुत दुखी हुए और अपने गृह नगर खरगोन जाकर पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। दिन में ही अंतिम संस्कार के बाद कुछ देर अपने परिवारजनों के साथ रहकर शाम को ही वे खण्डवा आकर अपनी ड्यूटी पर उपस्थित हो गए। इस तरह उपनिरीक्षक श्री मण्डलोई ने उत्तम कर्त्तव्य परायणता का उदाहरण पेश किया है। उनकी इस कर्त्तव्य परायणता की पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सीमा अलावा व सीएसपी श्री ललित गठरे ने सराहना की है।

No comments:
Post a Comment