Wednesday, 20 May 2020

प्रवासी मजदूरों के सहायतार्थ विधिक साक्षरता व सहायता शिविर आयोजित

प्रवासी मजदूरों के सहायतार्थ विधिक साक्षरता व सहायता शिविर आयोजित

खण्डवा 20 मई, 2020 - राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री एल.डी. बौरासी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री बी.एल.प्रजापति के मार्गदर्शन में एवं श्री जिला विधिक सहायता अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चन्द्रेश मण्डलोई के प्रयासों से कोराना वायरस कोविड-19 महामारी से प्रभावित अप्रवासी मजदूरों की सहायतार्थ हेतु खण्डवा जिले के अन्तर्गत आने वालेे अन्य जिलों व राज्यों की भोगोलिक सीमाओं पर स्थित चौक पोस्ट जैसे नर्मदा नदी पुल गोपाल मीडवे, इंदौर-इच्छापुर राजमार्ग मोरटक्का, पुलिस थाना मांधाता व लिंगी फाटा, इंदौर-इच्छापुर राजमार्ग तहसील पंधाना, पुलिस थाना पंधाना पर राजमार्ग सेे गुजरने वाले प्रवासी मजदूरों को विधिक सहायता प्रदान करने एवं उन्हें पीने का पानी एवं सूखी सामग्री वितरित करने के लिए 19 से 23 मई तक शिविर का आयोजन किया गया है। प्रवासी मजदूर विधिक सहायता हेतु हेल्प लाईन नम्बर 15100 पर सम्पर्क भी कर सकते है। 
बुधवार को इंदौर इच्छापुर राजमार्ग पर खण्डवा-खरगौन के जिले की भौगोलिक सीमा पर नर्मदा नदी पुल के दक्षिणी छोर पर मोटक्का स्थित चेक पोस्ट तथा इंदौर इच्छापुर राजमार्ग पर बुरहानपुर जिले की सीमा पर स्थित लिंगीफाटा के चेक पोस्ट से गुजरने वालेे लगभग 125 प्रवासी मजदूरों को सूखी खाद्य सामग्री जैसे परमल, चना, ओर सत्तू के पैकेट प्रदान किये गये तथा उन्हें पीने के लिए स्वच्छ जल उपलब्ध कराया। उक्त दौरान लिंगी फाटा हेल्प डेस्क पर जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री चन्द्रेश मण्डलोई ने भी सेवा कार्य सेवा कार्य किया एवं पैरालीगली वालेटियर्स को सहयोग प्रदान किया गया। बुधवार को दोनों चेक पोस्टों पर हेल्प डेस्क पर क्रमशः श्री संतोष घाटे श्री मोतीराम घाटेे,श्री कमलचन्द्र सोने एवं श्री सुमित राठौर की सबद्धंता रही।
मंगलवार को इंदौर इच्छापुर राजमार्ग पर खण्डवा खरगौन के जिले की भौगोलिक सीमा पर नर्मदा नदी पुल के छोर पर मोटक्का स्थित चेक पोस्ट पर आने जाने वाले प्रवासी मजदूरों को पैरालीगल वालेटियर्स श्री मनोज वर्मा, एवं श्री अर्जुन काले के द्वारा विधिक सहायता शिविर की हेल्प डेस्क से लगभग 125 लोगों को विधिक सेवा एवं पानी पिलवाया गया तथा उन्हें रास्ते के लिए सूखी खाद्य सामग्री जैसे परमल, चना, ओर सत्तू के पैकेट प्रदान किये गये एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री बी.एल. प्रजापति एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री चन्द्रेश मण्डलोई के द्वारा भी सेवा कार्य में सहयोग दिया गया। इसी प्रकार इंदौर इच्छापुर राजमार्ग पर बुरहानपुर जिले की सीमा पर स्थित लिंगीफाटा के चेक पोस्ट पर विधिक सहायता शिविर की हेल्प डेस्क से वहॉ से गुजरने वाले लगभग 150 प्रवासी मजदूरों को पैरालीगल वालेटियर्स श्री अखिलेश सोनी व जितेन्द्र सिहं द्वारा पानी पिलवाया गया तथा उन्हें रास्ते के लिए सूखी खाद्य सामग्री जैसे परमल, चना, ओर सत्तू के पैकेट प्रदान किये गये। इस दौरान जिला रजिस्ट्रार श्री कपिल वर्मा एवं श्री यतिन्द्र अग्रवाल भी मौजूद रहे। इसी प्रकार इंदौर इच्छापुर राजमार्ग पर मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा दोनों चेक पोस्ट की हेल्प डेस्क से लगभग 275 प्रवासी लोगों को राहत पहुॅचायी गयी। कोराना सक्रमण काल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा हर बार की तरह चौथे चरण में भी जरूरतमंदों, गरीब व प्रवासी मजदूरों को विधिक सेवाऐं के साथ-साथ भोजन, बिस्किट, माक्स, चप्पलें, पानी, सूखी खादय सामग्री आदि की सेवाऐं प्रदान की जा रही है तथा उक्त कार्य में मुख्य न्यायिक eftLV~zsV श्री लक्ष्मण वर्मा, एवं जिला रजिस्ट्रार श्री कपिल वर्मा का सहयोग रहा है।

No comments:

Post a Comment