कचरा कलेक्शन गाड़ी डोर टू डोर सोमवार से नई व्यवस्था के तहत जायेगी
खण्डवा 16 मई, 2020 - कोरोना हॉट स्पॉट एरिया सिंधी कॉलोनी में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नगर निगम के स्वच्छता शाखा के प्रभारी अधिकारी श्री शाहीन खान ने बताया कि सोमवार से नई व्यवस्था के तहत रोजाना डोर टू डोर गाड़ी पूरी कॉलोनी में जाएगी। उन्होंने बताया कि संक्रमित परिवार एवं उसके आसपास से अलग से गाड़ी की व्यवस्था कर कचरा संग्रहित किया जाएगा। नगर निगम के स्वच्छता शाखा के प्रभारी अधिकारी श्री शाहीन एवं पूज्य सिंधी पंचायत के सदस्य ने कचरा डोर टू डोर गाड़ी में ही देने का निवेदन कॉलोनी वासियों से किया गया। इस दौरान कॉलोनी के पार्षद श्री काली भाई सहजवानी और श्री सागर सेठ के साथ में पूज्य सिंधी पंचायत के सदस्यगण उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment