Tuesday, 19 May 2020

मंगलवार को 7 व सोमवार रात को 6 कोरोना विजेता अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

मंगलवार को 7 व सोमवार रात को 6 कोरोना विजेता अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

खण्डवा 19 मई, 2020 - कोरोना वायरस से संक्रमित 7 मरीजों की मंगलवार को कोविड केयर सेंटर खण्डवा से छुट्टी दे दी गई। इस दौरान वहां उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों ने ताली बजाकर कोरोना विजेताओं का स्वागत किया। कोरोना विजेताआंे ने इस अवसर पर बताया कि जिला प्रशासन द्वारा कोविड केयर सेंटर में की गई व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं, डॉक्टर्स व पैरामेडिकल स्टॉफ का व्यवहार भी सराहनीय है। कोरोना विजेताओं ने कहा कि अस्पताल में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता भी बेहतर है। कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज करने से पूर्व डॉक्टर्स ने इन मरीजों को अगले 2 सप्ताह तक पूरी सावधानी बरतनें तथा सोशल डिस्टेंसिंग व होम क्वारेंटाइन के प्रावधानों का पालन करने की समझाइश दी। जिन मरीजों की मंगलवार को खण्डवा कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज किया गया है, उनमें संदीप सिंह, जेठानंद, राहुल अहुजा, मोहित असवानी, संजय मोहलानी, अशोक असवानी, मोहम्मद इमरान शामिल है। इसके पूर्व सोहनलाल, तारा बाई, नरेन्द्र बक्शी, मुबारक, हेमलता, मो. शकील की छुट्टी भी सोमवार देर रात को हुई है। इस दौरान हरसूद एसडीएम डॉ. परीक्षित झाडे, भोपाल के एम्स अस्पताल के डॉ. अंकुर जोशी एवं गांधी मेडिकल भोपाल से डॉ. लोकेन्द्र दवे, सिविल सर्जन डॉ. ओ.पी. जुगतावत,  मेडिकल कॉलेज की प्रो. डॉ. प्रमिला वर्मा, सहित अन्य चिकित्सक मौजूद थे। 

No comments:

Post a Comment