Friday, 8 May 2020

गुजरात के भरूच में फंसे 44 मजदूरों को खालवा लाने की व्यवस्था की गई

गुजरात के भरूच में फंसे 44 मजदूरों को खालवा लाने की व्यवस्था की गई
विधायक श्री शाह के प्रयासों से विशेष बस रवाना

खण्डवा 8 मई, 2020 - रोजगार के सिलसिले में गुजरात गए खालवा व भेंसदेही क्षेत्र के 44 मजदूर लॉकडाउन में भरूच के पास ग्राम फूलवाडी में फंस गए। इस बात की जानकारी प्रदेश के पूर्व मंत्री तथा हरसूद क्षेत्र के विधायक कुँवर विजय शाह को मिली, तो उन्होंने राज्य शासन के अधिकारियों से चर्चा कर इन मजदूरों को वापस लाने के लिए विशेष बस की व्यवस्था कराई। विधायक श्री शाह ने न केवल मजदूरों के लाने के लिए वाहन की व्यवस्था करवाई, बल्कि साथ ही उन मजदूरों के खाने पीने की व्यवस्था भी करवाई है। श्री शाह ने बताया कि हरसूद विधानसभा क्षेत्र अन्य मजदूरों को भी उनके गांव तक पहुंचाने की व्यवस्था आगे भी करवाई जायेगी।

No comments:

Post a Comment