Thursday, 21 May 2020

गुरूवार को 42 कोरोना विजेता अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर गए

गुरूवार को 42 कोरोना विजेता अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर गए

खण्डवा 21 मई, 2020 - कोरोना वायरस से संक्रमित 42 मरीजों की गुरूवार को कोविड केयर सेंटर खण्डवा से छुट्टी दे दी गई। इस दौरान वहां उपस्थित डॉक्टर्स व अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने ताली बजाकर कोरोना विजेताओं को अस्पताल से उनके घरों के लिए विदा किया गया। कोरोना विजेताआंे ने इस अवसर पर बताया कि जिला प्रशासन द्वारा कोविड केयर सेंटर में की गई व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं, डॉक्टर्स का व्यवहार भी सराहनीय है। कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज करने से पूर्व डॉक्टर्स ने इन मरीजों को अगले 2 सप्ताह तक पूरी सावधानी बरतनें तथा सोशल डिस्टेंसिंग व होम क्वारेंटाइन के प्रावधानों का पालन करने की समझाइश दी।
ये कोरोना विजेता अस्पताल से हुए डिस्चार्ज
जिन मरीजों की खण्डवा कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज किया गया है, उनमें हिमांशु सोनी, पीयूष सोनी, सुजल सोनी, नैना सोनी, साक्षी सोनी, पिंकी सोनी, राजकुमार, कृष्णा गोस्वामी, दिलीप सोनी, मधुबाला सोनी, देवेंद्र बाथम, मयंक चौहान, सुनीता बाथम, भक्ति बाथम, भावना बाथम, निधि बाथम, अमन बाथम, अफरीन शेख, मो. सफीक, हसनैन शेख, अनीता मौर्य, प्रिया, ज्योति, रेखा बाई, कोमल ललवानी, रानी ललवानी, काजल, देवांशी, मोनिका , आदर्श, विनोद मोटवानी , संदीप, सुनील विधानी, मनीष जैन राहुल साजिदा, लखन मोटवानी, सचिन, रोहनित, महेंद्र असवानी, सर्वज्ञ जैन, योगेंद्र जैन एवं अरिन्जय जैन शामिल है। इस दौरान मेडिकल कॉलेज की प्रो. डॉ. प्रमिला वर्मा, सहित अन्य चिकित्सक मौजूद थे। 

No comments:

Post a Comment