Wednesday, 20 May 2020

पीडि़त परिवारों को 4-4 लाख रू. की आर्थिक मदद स्वीकृत

पीडि़त परिवारों को 4-4 लाख रू. की आर्थिक मदद स्वीकृत

खण्डवा 20 मई, 2020 - राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा से जानमाल की हानि होने पर प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाती है। अनुविभागीय अधिकारी पंधाना श्री राहुल गुप्ता ने बताया कि ग्राम हीरापुरखुर्द निवासी अनिल पिता सुरेश की गत दिनों पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। उन्होंने मृतक के परिवार के निकटतम सदस्य को राजस्व पुस्तक परिपत्र के संशोधित प्रावधानों के तहत 4 लाख रू. की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। एसडीएम पंधाना श्री गुप्ता ने बताया कि काव्या पिता राकेश निवासी ग्राम रूस्तमपुर की मृत्यु सर्पदंश के कारण हो गई थी। उन्होंने मृतक के परिवार के निकटतम सदस्य को राजस्व पुस्तक परिपत्र के संशोधित प्रावधानों के तहत 4 लाख रू. की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।

No comments:

Post a Comment