स्वास्थ्य विभाग के दलों द्वारा आज 3 वार्डो में किया जायेगा सर्वे
खण्डवा 18 मई, 2020 - स्वास्थ्य विभाग के दल द्वारा 19 मई को शहर के संत रैदास, संत विनोबा भावे एवं संतोषी माता वार्ड में घर-घर जाकर सर्वेक्षण का कार्य किया जायेगा। इन दलों में चिकित्सकों के साथ साथ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, लेब टेक्निशियन, सुपरवाईजर, ए.एन.एम., आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी शामिल है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि सर्वे के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी शहर के संत रैदास, संत विनोबा भावे एवं संतोषी माता वार्ड में घर घर जाकर परिवार के सभी सदस्यों के स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे तथा जुकाम, खांसी, बुखार, ब्लड प्रेशर के मरीजों की जानकारी संकलित कर अधिकारियों को प्रस्तुत करेंगे। प्रत्येक दल में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, ए.एन.एम. व सुपरवाइजर की ड्यूटी भी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि सर्वे के बाद सुपरवाईजर अपने क्षेत्र की संकलित रिपोर्ट डी.सी.एम. श्री राहुल जायसवाल को तथा सेम्पलिंग टीम अपनी रिपोर्ट डॉ. योगेश शर्मा को प्रस्तुत करेंगे।
No comments:
Post a Comment