स्वास्थ्य विभाग के दलों द्वारा 3 वार्डो में कुल 1538 घरों का किया सर्वे
खण्डवा 19 मई, 2020 - स्वास्थ्य विभाग के दल शहर के विभिन्न वार्डो में घर-घर जाकर सर्वेक्षण का कार्य कर रहे है। इन दलों में चिकित्सकों के साथ साथ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, लेब टेक्निशियन, सुपरवाईजर, ए.एन.एम., आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की ड्यूटी लगाई गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि सर्वे के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी शहर के विभिन्न वार्डो में घर घर जाकर परिवार के सभी सदस्यों के स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे तथा जुकाम, खांसी , बुखार, ब्लड प्रेशर के मरीजों की जानकारी संकलित कर अधिकारियों को प्रस्तुत करेंगे। प्रत्येक दल में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, ए.एन.एम. व सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई गई है। मंगलवार को कुल 3 वार्डो के कुल 1538 घरों में जाकर सर्वे दलों ने वहां के परिवारों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि कुल 3 वार्ड में 44 स्क्रीनिंग टीम की ड्यूटी लगाई गई थी, जिसमें संतरैदास वार्ड में 16, संतोषी माता वार्ड में 15 एवं संत विनोबा भावे वार्ड में 13 स्क्रीनिंग टीम के द्वारा सर्वे किया गया। उन्होंने बताया कि सर्वे दल द्वारा मंगलवार को संतरैदास वार्ड में 435 घरों, संतोषी माता वार्ड में 607 घरों का एवं संत विनाबा भावे वार्ड में 496 घरों का सर्वे किया गया है। इसके अलावा मोबाइल यूनिट टीम के द्वारा संदिग्ध मरीजों के सेम्पल भी लिए गए।
No comments:
Post a Comment