Friday, 15 May 2020

स्वास्थ्य विभाग के दल द्वारा आज 2 वार्डो में सर्वे किया जायेगा

स्वास्थ्य विभाग के दल द्वारा आज 2 वार्डो में सर्वे किया जायेगा

खण्डवा 15 मई, 2020 - कोविड-19 के तहत चिन्हित क्षेत्रों में 16 मई को लोकमान्य तिलक एवं सरोजनी नायडू वार्ड में घर घर सर्वेक्षण के कार्य के लिए दल गठित किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि इस दल में चिकित्सक, सी.एच.ओ., लेब टेक्निशियन, सुपरवाइजर, ए.एन.एम., आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल है। उन्होंने बताया कि ये कर्मचारी सुबह मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में उपस्थित होकर सामग्री प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि सर्वे के बाद सुपरवाइजर अपने क्षेत्र की संकलित रिपोर्ट डी.सी.एम. श्री राहुल जायसवाल को तथा सेम्पलिंग टीम अपनी रिपोर्ट एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा को प्रस्तुत करेंगे।

No comments:

Post a Comment