Thursday, 21 May 2020

वृंदावन फीडर से 23 को एवं दादाजी धाम फीडर से 24 मई को विद्युत प्रवाह बाधित होगा

वृंदावन फीडर से 23 को एवं दादाजी धाम फीडर से 24 मई को विद्युत प्रवाह बाधित होगा

खण्डवा 21 मई, 2020 - खण्डवा शहर संभाग के अंतर्गत 11 के.व्ही. वृंदावन फीडर से 23 मई को एवं 11 के.व्ही. दादाजी धाम फीडर से 24 मई को प्री- मानसून मेंटेनेस का कार्य होने के कारण इन फीडरों से संबंधित क्षेत्रों का विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कम्पनी के सहायक यंत्री ने बताया कि इन दोनों फीडरों से प्रातः 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत प्रदाय बाधित होगा। 
सहायक यंत्री ने बताया कि 23 मई को जिन क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बाधित होगा उनमंे वृंदावन फीडर से जुड़े क्षेत्र सलामत राय नगर, रमा कॉलोनी, सुभाष कॉलोनी, बादशाह नगर, मालवीया कॉलोनी, लाल चौकी, महालक्ष्मी मंदिर, वाटर वर्क्स, गायत्री कॉलोनी, विद्या नगर, तिलक नगर, कावेरी कुंज, विजय नगर, अनाथ आश्रम, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, तारा नगर, गंगराड़े धर्मशाल, वृंदावन नगर, पं. दीनदयाल नगर, तुलसी स्टेट एवं आसपास के क्षेत्रों को शामिल किया गया है।  इसी तरह 24 मई को दादाजी धाम फीडर से जुड़े क्षेत्र फ्रीडम इंजिनियरिंग पंधाना रोड, धरम काटा, सोना पाइप, जूनी इंदौर लाइन, प्रीतम आईल इंडस्ट्री, पाटीदार समाज धर्मशाल, दादाजी मंदिर के पीछे का क्षेत्र, विमल उद्योग, सी.के. स्टील एवं आसपास के क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बाधित होगा।

No comments:

Post a Comment