Tuesday, 12 May 2020

मंगलवार को 21 रिपोर्ट पॉजिटिव व 8 रिपोर्ट निगेटिव आईं

मंगलवार को 21 रिपोर्ट पॉजिटिव व 8 रिपोर्ट निगेटिव आईं
अब तक कुल 1664 सेम्पल जांच के लिए भेजे, जिसमें से 1143 रिपोर्ट निगेटिव 

खण्डवा 12 मई, 2020 - कोरोना संक्रमण की जांच के लिए संदिग्ध मरीजों के सेम्पल जांच के लिए प्रयोगशालाओं को भेजे जाते है। एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि मंगलवार को 20 रिपोर्ट पॉजिटिव तथा 8 रिपोर्ट निगेटिव आईं है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मरीज जिनका इलाज इंदौर के अस्पताल में चल रहा था, वहीं से उनका सेम्पल लिया गया था, उनकी रिपोर्ट भी आज पॉजिटिव आईं है, जिनकी आज मृत्यु हो गई है। इस प्रकार मंगलवार को कुल 21 पॉजिटिव रिपोर्ट आईं है। उन्होंने बताया कि आज 53 सेम्पल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 1664 सेम्पल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए है, जिनमें से 1143 संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आईं है तथा 406 संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट आना शेष है। उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक 34 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर को लौटे है। उन्होंने बताया कि कोविड केयर सेंटर के आईसोलेशन वार्ड में वर्तमान में कुल 35 कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती है। 

No comments:

Post a Comment