Sunday, 10 May 2020

जिले में एडवांस लाइफ सपोर्ट के लिए 2 एम्बूलेंस उपलब्ध

जिले में एडवांस लाइफ सपोर्ट के लिए 2 एम्बूलेंस उपलब्ध

खण्डवा 10 मई, 2020 - मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि एडवांस लाइफ सपोर्ट के लिए 2 एम्बूलेंस जिला अस्पताल में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि 108 एक एम्बूलेंस कोरोना संदिग्ध मरीज को लाने व ले जाने के लिए और दूसरी एम्बूलेंस गंभीर मरीजो को लाने व ले जाने के लिए उपलब्ध रहेगी। इन दोनों एम्बूलेंस में वेन्टिलेटर उपलब्ध है, जो जरूरत पड़ने पर उपलब्ध कराई जायेगी।

No comments:

Post a Comment